
अमृतसरः अमृतसर के थाना लोपोक पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान के तहत 1 किलो 80 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया है।
Advertisement Space
पुलिस ने बताया कि ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार से नशे की खेप मंगवाने के लिए किया जा रहा था। बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्रग तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement Space