
आंध्र प्रदेशःआंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मंत्रालयम में मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में 5 महिलाओं सहित 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Advertisement Space
बताया जा रहा है श्रद्धालु श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। इसी दौरान 16 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया। येम्मिगनूर की पुलिस उपाधीक्षक एन भार्गवी ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे का कारणों की जांच कर रही है।
Advertisement Space