मजदूरों के अधिकारों के लिए कैंथ का संघर्ष तेज, बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन पर दबाव


Aryan Academy AD

नाभा/चंडीगढ़ : दिहाड़ीदार मजदूरों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ के नेतृत्व में एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल ने नगर सुधार ट्रस्ट नाभा के कार्यकारी अधिकारी योगेश शर्मा से मुलाकात कर जोरदार ढंग से उठाया।

कैंथ ने बताया कि पिछले 25–30 वर्षों से नाभा के मेहस सचरी रोड स्थित फ्रोजन सीमेन स्टेशन के पास लगभग 200 मजदूर प्रतिदिन रोजगार की तलाश में एकत्रित होते हैं, लेकिन उन्हें आज तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जो प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मजदूरों के लिए तत्काल शेड की व्यवस्था की जाए, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए स्थान को इंटरलॉकिंग टाइल्स या ईंटों से पक्का किया जाए।

कार्यकारी अधिकारी योगेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और जल्द ही चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

Advertisement Space

कैंथ ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर मजदूरों को आवश्यक राहत प्रदान करेगा।

इस अवसर पर दिहाड़ीदार मजदूर यूनियन नाभा के प्रधान केवल सिंह सहित जरनैल सिंह, गुरदर्शन सिंह, देशराज, कश्मीर सिंह, दर्शन सिंह, चंद सिंह, निर्भय सिंह, हरभजन सिंह और सतनाम सिंह उपस्थित थे।

Advertisement Space

Leave a Comment