उत्तराखंड गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी,8 की मौत


Aryan Academy AD

उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की  मौत, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 984 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Advertisement Space

हादसे में घायल  दो लोगों की पहचान अंकित (35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement Space

Leave a Comment