जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

जालंधर: जालंधर के शेखा बाजार स्थित तेल वाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान संजय के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार संजय शाम को घर से दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन रात को लौटने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बार-बार जमीन पर गिरने लगा।

Advertisement Space

हालत गंभीर होते देख देर रात एक निजी डॉक्टर को घर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मां कंचन का कहना है कि संजय लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि नशे के सेवन के कारण ही उसकी जान गई है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment