अश्वनी अग्रवाल को जालंधर नार्थ हलका संगठन इंचार्ज बनाए जाने पर अग्रवाल समाज ने किया सम्मानित


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जालंधर नार्थ से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल को हलका संगठन इंचार्ज नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल समाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे: श्री अविनाश सिंगला जी (जिला प्रधान, अग्रवाल सभा), श्री दिनेश जैन जी, श्री राजेश अग्रवाल जी (प्रधान, अग्रवाल सभा फ्रेंड्स कॉलोनी) और श्री सतीश गुप्ता जी।

Advertisement Space

सभी गणमान्यजनों अश्वनी अग्रवाल को नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में समाज हित में और बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर श्री अश्वनी अग्रवाल ने भी सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और समाज की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगे और पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment