जालंधर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की अब खैर नहीं


Aryan Academy AD

जालंधर: ट्रैफिक नियमों  का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जालंधर की ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। अब 1 जून से जालंधर के 9 और प्रमुख चौराहों पर हाई-टेक ई-चालान सिस्टम की शुरू होने जा रहा है।

प्रशासन द्वारा जिन नए 9 चौराहों को इस डिजिटल निगरानी प्रणाली से जोड़ा जा रहा है, उनमें मॉडल टाउन चौक, फुटबॉल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक शामिल हैं।

Advertisement Space

आपको बता दें कि शहर के 4 मुख्य चौराहों पर यह ई-चालान व्यवस्था पहले से ही सफलतापूर्वक काम कर रही है। इन चौराहों में बी.एस.एफ. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी. चौक और बी.एस.सी. चौक शामिल हैं, जहां नियमों को तोड़ने वालों के लगातार ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में 9 और नए नाम जुड़ने से शहर का एक बड़ा हिस्सा डिजिटल निगरानी के दायरे में आ जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment