जसवीर सिंह गढ़ी ने फिल्लौर इलाके के विभिन्न गांवों का किया दौरा


Aryan Academy AD

फिल्लौर (जालंधर) : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने आज फिल्लौर इलाके के विभिन्न गांवों का दौरा किया और गांवों के समस्त भाईचारों के लोगों की समस्याएं व मांगें सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को फोन करके शीघ्र से शीघ्र उचित समाधान करने के निर्देश दिए।

गढ़ी ने कहा कि यह दौरा समूचे भाईचारों के हित में किया गया है, ताकि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब राज्य एस.सी. आयोग अनुसूचित जाति भाईचारे के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए पूर्ण तौर से वचनबद्ध है। अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए आयोग द्वारा लगातार काम किया जा रहा है।
श्री गढ़ी ने आज अपने फिल्लौर इलाके के दौरे के दौरान बड़ा गांव, पद्दी खालसा, चक्क साबू, बंडाला मंझकी, बीड़ बंसियां और अट्टा में विभिन्न मीटिंगों के दौरान गांवों के समूह भाईचारों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का उचित समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण और विकास के लिए की गई वचनबद्धता को भी दोहराया।

गढ़ी ने गांव अप्परा स्थित डेरा संत टहिल दास जी में नतमस्तक होकर गद्दीनशीन संत आत्मा दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह गांव रुड़का स्थित धर्म स्थल बाबा चिंता भगत जी में नतमस्तक हुए।

Advertisement Space

आयोग के अध्यक्ष ने गांव बुंडाला मझकी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों को नशों से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए लगातार बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जहां गांवों के खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, वहीं राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment