
लुधियाना: लुधियाना में चाबी बनाने वाली फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक के रिसाव से बाप-बेटे की मौत, जबकि कई लोग बेहोश हो गए हैं। डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था कि अचानक वहां से गैस लीक होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरी फैक्ट्री के भीतर फैल गई। गैस इतनी खतरनाक थी कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने या बाहर भागने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण लोग वहीं जमीन पर गिरने लगे। इस कारण 2 की मौत हो गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है।
Advertisement Space