
चंडीगढ़: पंजाब सरकार चुनावों के दौरान किया अपना वायदा जल्द पूरा करना जा रही है। मान सरकार 1 जुलाई से महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि भेजनी शुरू कर देगी। सरकार की ओर से सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर माह 1हजार जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे घरेलू खर्चों में सहयोग कर सकें। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार चुनावों के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।
योजना को 1 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में यदि पहली किस्त जुलाई में जारी होती है, तो महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की राशि एक साथ मिल सकती है।
Advertisement Space
Advertisement Space