सीजफायर पर संकटः अमरीका और ईरान में नये हमले शुरू


Aryan Academy AD

शांतिवार्ता और सीजफायर के बीच एक बार फिर अमरीका और ईरान में सैन्य टकराव शुरू हो गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने दावा किया कि केश्म द्वीप पर अमरीकी हमले का जवाब देते हुए उसने कुवैत और बहरीन में अमरीकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।

दूसरी तरफ अमरीका ने कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय देशों की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उसने कुवैत और बहरीन पर हुए ईरानी हमलों को नाकाम कर दिया है।

Advertisement Space

इससे पहले अमरीकी सेना ने ईरान के केश्म आइलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर अटैक किया। अमरीकी सेना ने इसे आत्मरक्षा में किया हमला बताया है। अमरीका ने होर्मुज के पास एक ऑयल टैंकर पर भी हमला किया है। दोनों तरफ से हुए हमलों ने ईरान-अमरीका के बीच चल रही शांतिवार्ता और सीजफायर समझौते पर संकट गहरा दिया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment