प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अध्यक्ष रबि लामिछाने से की मुलाकात


Aryan Academy AD

भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक मित्रता और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी) के अध्यक्ष रबि लामिछाने से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह रबी लामिछाने के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने की इच्छा का स्वागत करते हैं और पूरी तरह से उसका समर्थन करते हैं। मोदी ने कहा कि नेपाल ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अंतर्गत एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है।

Advertisement Space

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं उनके इस संकल्प का स्वागत करता हूं और एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा से पूरी तरह सहमत हूं।

नेपाल हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला भागीदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।”

Advertisement Space

Leave a Comment