
गुरदासपुर: गुरदासपुर में अस्पताल पर हुए बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धर्मिंदर उर्फ तिंडी के रूप में हुई है जो कलानौर के अगवान गांव का रहने वाला है।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि फिरौती न देने के कारण यह धमाका किया गया था। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।आपको बता दें कि 2 जून मंगलवार को करीब 3 बजे मुल्तानी अस्पताल में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में अस्पताल के शीशे और खिड़कियां तक टूट गई थीं। वहीं कई जगह पर बम के छर्रों के निशान भी पड़े मिले थे। धमाके के बाद भारी पुलिस फोर्स अस्पताल के बाहर तैनात की गई थी।
Advertisement Space