नोएडा में 28 मंजिला इमारत में लगी आग


Aryan Academy AD

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे 28 मंजिला टावर की 12वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड  की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन 12वीं मंजिल तक पानी का प्रेशर नहीं पहुंच पाने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। इसके बाद हाइड्रोलिक क्रेन की मदद ली गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Advertisement Space

जांच में सामने आया है कि फ्लैट की बालकनी में रखे एयर कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई। हादसे में फ्लैट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया

Advertisement Space

Leave a Comment