जम्मू-कश्मीर के डोडा में कुदरत का कहर, चारों ओर तबाही का मंजर

जम्मू-कश्मीर के डोडा स्थित थात्री इलाके में कुदरती कहर भारी तबाही होने का समाचार मिला है। बादल फटने और पानी के तेज बहाव तथा मलबे की चपेट में आने से कई मकानों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मेन बाजार और जामिया मस्जिद भी प्रभावित हुए हैं। कई गाड़ियों को भी नुक्सान पहुंचा है। घटना कल देर रात करीब 2.30 बजे की है।
गनीमत रही कि इस खौफनाक मंजर में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कई घरों में मिट्टी, पानी और मलबा घुस गया है। लोगों को मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच-244) बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की तरफ से बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है और लोगों को पुनर्वास के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है। अर्थ मूविंग मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

 

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment