चलती बस में जन्मा बच्चा, खिड़की से बाहर फेंका, मौत


Aryan Academy AD

मुंबईः महाराष्ट्र के परभणी से हैरान कर देने वाली खबर आई है। मंगलवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवती ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसने और उसका पति होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे पाथरी-सेलु मार्ग की है।

Advertisement Space

अधिकारी ने बताया कि रितिका ढेरे नाम की युवती संत प्रयास ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस में अल्ताफ शेख(जो उसका पति होने का दावा कर रहा था) के साथ पुणे से परभणी जा रही थी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गर्भवती युवती को प्रसव पीड़ा हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया।

स्लीपर बस के चालक ने देखा कि खिड़की से कुछ बाहर फेंका गया है। ड्राइवर ने जब इस बारे में पूछा तो शेख ने बताया कि उसकी पत्नी को उल्टी हो गई थी। उन्होंने बताया कि जब फेंकी गई चीज के सड़क पर जाकर देखा तो वे एक बच्चे को देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment