ढाई वर्षीय मासूम को बस ने कुचला,मौत


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना के कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू (बेनी) में बस के नीचे आने से ढाई वर्षीय मासूम समरदीप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे स्कूल की वैन बच्चों को लेने पहुंची थी।

इसी दौरान वैन आगे बढ़ी और मासूम उसकी चपेट में आ गया। वैन के आगे और पीछे दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Space

घटना के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से निकल गया। लोगों ने उसका पीछा कर नजदीकी गांव के पास वैन को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े जाने पर चालक ने खुद को निर्दोष बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisement Space

Leave a Comment