पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़,1 की मौत; कई घायल


Aryan Academy AD

ओडिशा: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मचने से  एक व्यक्ति की मौत, जबकि कई घायल हो गए। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे।

इसी दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की होने के चलते भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ के दौरान पुरी में तेज बारिश हो रही थी। रथ यात्रा के दौरान 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।

Advertisement Space

शाम करीब 7.30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ सका। कुछ ही मीटर चलने के बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई। यह कल सुबह दोबारा शुरू होगी और 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment