
प्रधानमंत्री आवास(Prime Minister’s residence) के बाहर आज कांग्रेसी सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई सांसदों एवं नेताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पहले राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर जाकर धरना समाप्त करने को लेकर बातचीत की। इसके कुछ समय के बाद पुलिस राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर कहीं अन्य जगह पर ले गई। वहीं प्रियंका गांधी को भी पुलिस वहां से लेकर चली गई।
इससे पर राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मोदी जी, आप चाहे जितना दबाव डालें या पूरी ताकत लगा लें – छात्रों के न्याय की यह लड़ाई अब रुकने या थमने वाली नहीं है।
दुसरी ओर कांग्रेस नेताओं एवं दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं ने नीट पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर लोकसभा में हंगामा किया। विपक्ष के भारी हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित रही।