RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘विरोध करने वाली Gen Z देश-विरोधी नहीं है’


Aryan Academy AD

मुंबई में वीरवार को Gen Z और Gen Alpha के साथ बातचीत के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि विरोध करने वाले युवाओं को “देश-विरोधी” नहीं कहा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें “ईमानदार पीढ़ी” माना जाना चाहिए। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत आज वीरवार को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगर Gen Z विरोध कर रही है, तो वे देश-विरोधी नहीं हैं। युवा हमारी अपनी ही अगली पीढ़ी है और अपने लोग हैं। उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी पिछली पीढ़ी जैसी नहीं हो जो बड़ों से सवाल नहीं करती थी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं की चिंताएं वास्तविक हैं और लोकतांत्रिक भारत में, विरोध आम सहमति तक पहुंचने के लिए बातचीत का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि अगर जेन जी अगर आंदोलन कर रही है तो हमें उनकी बात को सुनना होगा।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment