
जालंधरः पी.ए.पी.-2 जालंधर में तैनात I.G. Police, Rajpal Singh Sandhu, आई.पी.एस. 31-08-2026 को सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके सम्मान में पी.ए.पी. जालंधर में फेयरवेल परेड का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने परेड से सलामी ली।
राजपाल सिंह संधू का 18 अगस्त 1966 को कपूरथला के गांव मनसूरवाल बेट में जन्म हुआ। सैनिक स्कूल, कपूरथला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और बाद में जियोग्राफी में पोस्ट ग्रेजुएशन की। 18 अप्रैल 1988 को प्रोबेशनर इंस्पेक्टर के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुए। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, फिल्लौर से अपनी प्रारंभिक ट्रेनिंग और जिला फरीदकोट में फील्ड ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी वर्ष 1990 में जिला अमृतसर में तैनाती हुई। वह जिला अमृतसर के विभिन्न थानों में एस.एच.ओ. के तौर पर तैनात रहे।
वर्ष 1993 में उन्हें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने अपना प्रारंभिक कमांडो कोर्स किया। वह असम राज्य में आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के लिए कंपनी कमांडर के रूप में तैनात रहे। वर्ष 1994-95 में असम राज्य में ऑपरेशनल तैनाती के दौरान उनकी सेवाओं की डी.जी.पी., पंजाब द्वारा अत्यधिक सराहना की गई और उन्हें ‘डिस्क ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
वह 1996 से 1999 तक पायल (जिला लुधियाना) और बलाचौर (जिला शहीद भगत सिंह नगर) की सब-डिवीजन के पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तैनात रहे। 1999 से 2002 तक जालंधर में हेडक्वार्टर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर में भी तैनात रहे।
2002 में उन्हें पुलिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने विभिन्न पदों पर सेवाएं निभाई। इनमें सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस सिटी जालंधर (2003-2005), स्टाफ ऑफिसर ऑफ एडिशनल डी.जी.पी. आर्म्ड बटालियंस तथा वर्ष 2005-2007 तक पुलिस सुपरिंटेंडेंट, मुख्यमंत्री पंजाब सुरक्षा, वर्ष 2008 में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी, जालंधर तथा वर्ष 2009 में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डिटेक्टिव), लुधियाना (देहाती) के पद शामिल हैं।
वह बटाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और कपूरथला जैसे विभिन्न जिलों में सीनियर पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) के तौर पर भी तैनात रहे हैं। इन जिलों में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने बेहद जघन्य और महत्वपूर्ण अनसुलझे मामलों को सुलझाने में शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में कई आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया गया और चोरी/लूटी गई संपत्ति की बड़ी बरामदगी की गई। उन्होंने नशा तस्करों और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ भी अत्यंत सराहनीय कार्य किया।
उन्हें 2023 को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया और पी.ए.पी. मुख्यालय में नियुक्त किया गया। उन्होंने डी.आई.जी./पी.ए.पी.-1 एवं ट्रेनिंग, जालंधर के साथ-साथ डी.आई.जी./एन.आर.आई., पंजाब, एस.ए.एस. नगर तथा डी.आई.जी./पी.ए.पी.-1 एवं ट्रेनिंग, पंजाब, चंडीगढ़ के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 02-01-2026 को आई.जी.पी. के पद पर पदोन्नत किया गया और 16-01-2026 को आई.जी.पी., क्राइम, पंजाब तथा इसके अतिरिक्त आई.जी.पी., पी.ए.पी.-2, चंडीगढ़ के रूप में तैनात किया गया।
पुलिस पदक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विसेज वर्ष 2012 अति उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष 2025 से सम्मानित किया गया। डी.जी.पी. प्रशंसा डिस्क 12 डी.जी.पी. प्रशंसा पत्र 04 भी मिला।
फेयरवेल परेड के संबंध में आयोजित मार्च पास्ट के बाद मनदीप सिंह गिल, पी.पी.एस., कमांडेंट ट्रेनिंग, जालंधर, पंजाब द्वारा राजपाल सिंह संधू, आई.पी.एस. तथा उपस्थित अन्य सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। वहीं श्री हरकमलप्रीत सिंह खख, पी.पी.एस., ए.आई.जी., पी.ए.पी., जालंधर, पंजाब द्वारा समारोह में शामिल होने के लिए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट, राजपत्रित अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।