
जालंधर : जालंधर से MP Charanjit Singh Channi ने आज ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरकारी योजनाओं एवं प्रोग्राम को ज़मीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर ज़ोर दिया, ताकि प्रत्येक योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके।
स्थानीय ज़िला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बैठक के दौरान MP Charanjit Singh Channi ने एम.पी. ले लै ड फंड, पी.एम. ग्राम सड़क योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, टी.बी. मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान भारत, मिड-डे मील योजना, समग्र शिक्षा, सॉइल हेल्थ कार्ड, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए ज़िला अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, तभी इन योजनाओं का असली मकसद पूरा हो सकता है। बैठक में विधायक परगट सिंह, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, सुखविंदर सिंह कोटली एवं अवतार सिंह जूनियर, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह तथा कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं किसान कल्याण से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोग प्रमाण-पत्र जल्द-से-जल्द जमा करवाए जाएं, ताकि विकास कार्यों के लिए एम.पी. लैड योजना के तहत और फंड जारी किए जा सकें। उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को वर्दियों की वितरण, किताबों के वितरण का भी जायज़ा लिया।
लोक सभा सदस्य ने विभागों के अधिकारियों को चल रहे प्रोजेक्ट्स की व्यक्तिगत निगरानी तथा बेहतर विभागीय समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की नियमित बैठकें की जाएंगी।
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।