
जालंधरः श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद Ashwani Aggarwal ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर आयोजकों की ओर से Ashwani Aggarwal को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से जालंधरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर K. K. गुप्ता, रमन कक्कर, प्रतुल हांडा सहित मंदिर आयोजक, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।