जालंधर में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से नवनियुक्त विंग इंचार्जों और पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत जी की अगुवाई में सर्किट हाउस, जालंधर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा: “हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हर कार्यकर्ता की आवाज़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है और मेरे दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले हैं।”
इस मौके पर जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थिआड़ा, दिनेश ढल्ल (नॉर्थ) और नितिन कोहली (सेंटरल) भी मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए टीमवर्क और निडरता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मोहिंदर भगत ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार जनकल्याण योजनाओं को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है, और इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
सम्मानित किए गए पदाधिकारी:
•तरनदीप सिंह सनी – मीडिया इंचार्ज, दोआबा
•आत्म प्रकाश सिंह – सचिव, मीडिया (दोआबा)
•संजीव भगत – मीडिया इंचार्ज, जालंधर अर्बन
•जसकरण सिंह – मीडिया सचिव, जालंधर अर्बन
•पृितपाल टिवाना – मीडिया सचिव, जालंधर देहाती
•गुरिंदर सिंह शेरगिल – यूथ विंग इंचार्ज, दोआबा
•गुरप्रीत कौर – महिला विंग इंचार्ज, दोआबा
•शोभा भगत – महिला विंग
•हितेश ग्रेवाल – इंचार्ज, यूथ विंग
•हरचरण सिंह संधू – संगठन इंचार्ज, वेस्ट
•अश्वनी अग्रवाल – संगठन इंचार्ज, नॉर्थ
•डॉ. अमित कुमार – संगठन इंचार्ज, सेंट्रल
•सुभाष भगत – संगठन इंचार्ज, कैंट
सभी ने पार्टी द्वारा सौंपी गई ज़िम्मेदारी को ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।
Advertisement Space

Leave a Comment