भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति 31 अक्तूबर को गुजरात में National Unity Day मनाया जा रहा है। यह राष्ट्रीय एकता दिवस भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला इस वर्ष का राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष है। इस वर्ष का समारोह कई मायनों में अद्वितीय होगा, जो इसे यादगार बना देगा।
इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता नशामुक्त भारत के उद्देश्य से आल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाली 10 मोटरसाइकिल सवारों की एक टीम, अपने सहयोगी सदस्यों के साथ आल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली भाग लेगी। उम्मीद है कि यह टीम ‘नशा-मुक्त भारत’ का संदेश फैलाते हुए पंजाब पुलिस का झंडा और अपनी टीम का झंडा साथ लेकर चलेगी।
18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे, एम. एफ. फारुखी (IPS, ADGP, SAP) और श्री इंद्रबीर सिंह (IPS, DIG, प्रशासन, PAP) इस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।