ADGP M.F. Farooqui ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

जालंधर : राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित ADGP M.F. Farooqui द्वारा आज पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स जालंधर से राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली देश की एकता, अखंडता और एकजुटता को प्रोत्साहित करने के लिए भारत के हर राज्य के मोटरसाइकिल सवारों को एक साझा मंच प्रदान करती है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए ADGP M.F. Farooqui ने बताया कि 10 मोटरसाइकिलों का दस्ता, जिसमें अन्य सहायक कर्मचारी भी शामिल हैं, आज पी.ए.पी. कैंपस से रवाना किया गया है, जो पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि ये मोटरसाइकिल सवार 21 अक्तूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां देश भर से आए अन्य मोटरसाइकिल राइडर्स द्वारा मोटरसाइकिल रैली में भाग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां से इस रैली को राष्ट्र स्तर की रैली के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही परेड में शामिल होगी।

Advertisement Space

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय एकता के विषय के अलावा पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा इस यात्रा के दौरान नशों के खिलाफ प्रभावी ढंग से प्रचार किया जाएगा। यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल सवार स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर रुककर लोगों, खासकर युवाओं से सीधी बातचीत करेंगे। श्री फारूकी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार अपने साथ शिक्षा और प्रेरणादायक सामग्री भी लेकर जाएंगे और वे लोगों को नशों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करेंगे।

ADGP M.F. Farooqui आगे बताया कि इस साझा पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को आपस में जोड़ने के साथ-साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करना और देश के भविष्य में रचनात्मक एवं सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Advertisement Space

Leave a Comment