Sade Buzurg Sada Maan campaign : आदमपुर में लगाया कैंप, 150 बुज़ुर्गों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा बुज़ुर्गों की भलाई के लिए शुरू की गई पहल ‘Sade Buzurg Sada Maan ’ के तहत समाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास विभाग द्वारा ज़िला प्रशासन के सहयोग से लगाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी कैंपों की श्रृंखला के अंतर्गत आज सी.एच.सी. आदमपुर में कैंप लगाया गया।

ज़िला समाजिक सुरक्षा अधिकारी रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के इस उपक्रम के तहत ज़िले में विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें स्वास्थ्य जांच के अलावा बुज़ुर्गों को कानूनी सहायता, वित्तीय साक्षरता आदि के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि सीएचसी आदमपुर में लगाए गए स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी कैंप में करीब 150 बुज़ुर्गों ने लाभ लिया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान बुज़ुर्गों को कानूनी सहायता और वित्तीय साक्षरता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि बुज़ुर्ग हमारे समाज की कीमती संपत्ति हैं, जिनकी देखभाल करना हम सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस उपक्रम का उद्देश्य बुज़ुर्गों को आसान स्वास्थ्य सुविधाएं, समाजिक सुरक्षा और सम्मान देना है।

Advertisement Space

Leave a Comment