जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के chairman Ashwani Aggarwal ने लुईस ब्रेल वेलफेयर एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, स्टेट पंजाब की ओर से दोआबा कॉलेज में आयोजित 12वीं तीन दिवसीय नेत्रहीन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर Ashwani Aggarwal ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं हौसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन प्रतिभागियों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करने की है।
उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति की सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि उसके अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। ऐसे आयोजन समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
Ashwani Aggarwal ने आयोजक संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।