Punjab Assembly Election-2027 : BJP ने गठित की राज्य चुनाव समिति

Punjab Assembly Election-2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधिया तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी की तरफ से अब तक आधी से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य चुनाव समिति का गठन किया है।
प्रदेश भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य चुनाव समिति की घोषणा की है, जिसमें पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा और सुनील जाखड़ समेत कुल 19 नेताओं को शामिल किया गया है।
भाजपा ने जारी सूची में पार्टी के जिन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जगह दी है, उनमें राज्यसभा सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व डिप्टी स्पीकर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्तर के नेता शामिल हैं।

राज्य चुनाव समिति में शामिल 19 नेता इस प्रकार हैं-

Advertisement Space

केवल सिंह ढिल्लों, मनप्रीत सिंह बादल, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, विजय सांपला, मंत्री श्रीनिवासुलु, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, मनजीत सिंह मन्ना, राणा गुरमीत सिंह सोढी, दिनेश बब्बू, जंगी लाल महाजन, सतीश पूनिया, वीरेंद्र सचदेवा और डा. अलका गुजर।

 

Advertisement Space

Leave a Comment