जालंधरः पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर BJP ने चुनावी गतिविधिया तेज कर दी हैं और जनता के सुझावों के अनुसार ही BJP अपना इलेक्शन मेनिफेस्टो जारी करेगी। इसके लिए BJP की ओर से तीन नंबर जारी किए हैं। इस संबंध में आज सोमवार को पंजाब प्रेस क्लब में पहुंचे भाजपा राज्य चुनाव समिति के मेंबर अविनाश राय खन्ना ने मीडिया के साथ जानकारी सांझी की और तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए, जिन पर जनता मिस कॉल देकर और व्हाट्सएप के जरिए अपने सुझाव दे सकती है।
इस मौके पर अविनाश राय खन्ना के साथ BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, राकेश राठौर, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, दिनेश ढल्ल, अमरजीत सिंह अमरी व जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की मौजूद थे।
मीडिया से बात करते हुए खन्ना ने बताया कि पार्टी की तरफ से राज्यभर में लोगों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इसके तहत गांवों में पार्टी की तरफ से संकल्पनामा बैन भेजी जाएंगे।
अपने सुझाव देने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-
- व्हाट्सएप के लिए 75085-40065
- टोल फ्री नंबर 79719-43333
- मिस्ड कॉल 99130-02027