नई दिल्ली/चंडीगढ़: पिछले काफी महीनों से गठबंधन की अटकलों के बीच और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने छह साल बाद एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिअद- भाजपा गठबंधन की घोषणा की गई।
गठबंधन की घोषणा के दौरान अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल को एनडीए का पुराना और महत्वपूर्ण सहयोगी बताते कहा कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री पद भी इसी पार्टी के पास रहेगा।
हालांकि, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला अभी घोषित नहीं किया गया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीटों को लेकर फैसला आने वाले दिनों में किया जाएगा।बता दें दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन 2020 में कृषि कानूनों को लेकर टूट गया था।