ऑपरेशन सिंदूरः राहुल गांधी बोले-ट्रंप सीजफायर करवाने वाले कौन होते हैं ?

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बात करत हुए कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 बार कह चुके हैं कि उन्होंने युद्ध विराम कराया। ट्रंप ऐसा करने वाले कौन होते हैं? यह उनका काम नहीं है

Advertisement Space

राहुल गांधी ने ट्रंप द्वारा किए गए दावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री कैसे बयान दे सकते हैं? क्या वह कहेंगे कि युद्ध विराम ट्रंप ने कराया? नहीं, वह ऐसा नहीं कहेंगे।
यह हकीकत है कि ट्रंप ने युद्ध विराम कराया है… यह सिर्फ युद्ध विराम की बात नहीं है, हम रक्षा उद्योग, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करना चाहते हैं… प्रधानमंत्री एक भी बयान नहीं दे पा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप 25 बार कह चुके हैं कि उन्होंने युद्ध विराम कराया। ट्रंप ऐसा करने वाले कौन होते हैं? यह उनका काम नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी जवाब नहीं दिया… यह सच्चाई है, आप इससे भाग नहीं सकते…”

Advertisement Space

Leave a Comment