
इंडस्ट्रियल सोशल ऑर्गेनाइजर्स (ISO) ग्रुप की अहम बैठक आयोजित
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
इंडस्ट्रियल सोशल ऑर्गेनाइजर्स जालंधर के कन्वीनर श्री अश्वनी पुरी जी के कार्यालय में आज ISO ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जालंधर नार्थ हलका संगठन इंचार्ज एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल जी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस बैठक के दौरान अश्वनी अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल एरिया में आ रही छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा ताकि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्य:
अश्वनी पुरी, प्रेम शर्मा, के.के. गुप्ता, केवल कृष्ण चोपड़ा, राजन सेठ, बॉबी सहगल, प्रिंस कक्कड़, आनंद ठाकुर, रशिंदर शर्मा, जतिन कुमार, अशोक मेहता, सुशील शूर, डॉ. रोहिताश कालरा, अशोक गुप्ता, अजय चोपड़ा, नरेश चड्ढा, रमन जैन, पार्तिक महाजन, कूकी बहल (सचिव, जिमखाना क्लब) आदि मौजूद रहे।