राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौत


Aryan Academy AD

झालावाड़ः राजस्थान के जिला झालावाड़ के पिपलोद गांव में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिरने से कम से कम चार छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी भी कई छात्र मलबे में दबे हुए हैं।
गंभीर हालत में घायल 11 बच्चों के झालावाड़ के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मां-बाप रोते हुए अपने मासूमों को गोदी में लेकर भागते-दौड़ते नजर आए।
यह घटना सुबह करीब 7.45 बजे तब हुई जब सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई, छात्र सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे।

Advertisement Space

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि-
राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना बेहद दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment