जालंधर जिले में पंचायत उपचुनावः शांतिपूर्ण ढंग से हुआ 62.47 प्रतिशत मतदान

  •  64 पंच सर्वसम्मति से चुने गए

जालंधर/ सोमनाथ कैंथ
जिले में ग्राम पंचायत के रहते उपचुनाव-2025 के लिए रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गए और शाम 4 बजे तक 62.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 64 पंच सर्वसम्मति से चुने गए।
डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला निर्वाचन अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण समापन के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया और इस महत्वपूर्ण कार्य को उचित ढंग से पूरा करने के लिए चुनाव कर्मचारियों की सराहना भी की।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि आज कुल 11 पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ, जबकि 64 पंच पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके है।
ब्लॉक अनुसार मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के उपचुनाव के लिए शाम चार बजे तक भोगपुर ब्लॉक में 70.97 प्रतिशत, जालंधर ईस्ट में 76.38 प्रतिशत, फिल्लौर में 66.42 प्रतिशत, नकोदर में 61.67 प्रतिशत, लोहियां में 70.61 प्रतिशत, रुड़का कलां में 61.54 प्रतिशत और शाहकोट में 59.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisement Space

Leave a Comment