जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने आज दोपहर 1:12 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे। 2018 में ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

सत्यपाल 23 अगस्त 2018 से 30 अक्तूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।

Advertisement Space

सत्यपाल मलिक का सियासी सफर वर्ष 1974 में शुरू हुआ था। वे चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में भारतीय क्रांति दल की टिकट बागवत विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और विधायक बने थे। 1980 में लोक दल ने उन्हें राज्यसभा भेजा। 1984 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 1988 में वे जनता दल में शामिल हो गए। 1989 में वह लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
2004 के लोकसभा चुनाव में भाजापा की टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

 

Advertisement Space

Leave a Comment