मोदी की विदेश नीति का नतीजा, अमरीका की टैक्स वृद्धि से जालंधर के उद्योग प्रभावित: अमृतपाल सिंह


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जालंधर सिर्फ हमारा शहर नहीं , यह देश का खेल और फर्नीचर उद्योग का केंद्र है। यह बात आज जिला योजना बोर्ड जालंधर के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने एक साझा बयान में कही। उन्होंने बताया कि जालंधर से तैयार वस्तुएं अमरीका, यूरोप और कनाडा तक निर्यात होती हैं, लेकिन अब अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ सीधे यहाँ के उद्योगों और लाखों कर्मचारियों को प्रभावित कर रहे हैं।
अमृतपाल सिंह ने सवाल उठाया:
 -अबकी बार, ट्रंप सरकार” का नारा जो मोदी जी ने अमरीका में दिया था, वह अब कहां है?
 -जालंधर के फर्नीचर और स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री और इन पर निर्भर लाखों हाथों की रोज़ी-रोटी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल माँग की कि:
•अमरीका के साथ तुरंत उच्च स्तरीय बातचीत की जाए,
•जालंधर जैसे औद्योगिक शहरों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए,
•और लोगों को खुलकर बताया जाए कि अमेरिका के टैक्सों का असली असर पंजाब के उद्योगों पर कैसे पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि “यह समय बातों का नहीं, कार्रवाई का है। जालंधर की आवाज़ अब दिल्ली तक जानी चाहिए।”
आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा औद्योगिक शहरों और हुनरमंद हाथों के पक्ष में खड़ी रही है और हम यह मुद्दा हर स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।
Advertisement Space

Leave a Comment