
- मजीठिया का बेहद करीबी माना जाता है सत्ता
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दरमियान अंतर्राष्ट्रीय नशा गठजोड़ को बड़ा झटका देते हुए विशेष जांच टीम के अथक प्रयासों के उपरांत कैनेडा-आधारित नशा तस्कर सतप्रीत सिंह थियाड़ा उर्फ सत्ता के विरुद्ध ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
सत्ता नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया का काफी करीबी माना जाता है। सत्ता फिलहाल कनाडा में रह रहा है। मजीठिया की शादी में सतप्रीत सिंह सत्ता विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुआ था और उसे सरकारी गाड़िया भी मुहैया करवाई गई थीं यह सब ईडी की जांच में भी सामने आ चुका है।
सत्ता नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया का काफी करीबी माना जाता है। सत्ता फिलहाल कनाडा में रह रहा है। मजीठिया की शादी में सतप्रीत सिंह सत्ता विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुआ था और उसे सरकारी गाड़िया भी मुहैया करवाई गई थीं यह सब ईडी की जांच में भी सामने आ चुका है।
बताने योग्य है कि नशों के व्यापार में उसकी शमूलियत के बाद सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव बंगा, नवांशहर को साल 2021 में बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध दर्ज एनडीपीऐस एक्ट केस में सह- मुलजिम के तौर पर नामजद किया गया था। गौरतलब है कि इस संबंधी केस थाना पंजाब स्टेट क्राइम, एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 25, 27-ए और 29 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 02 तारीख़ 20/12/21 को दर्ज किया गया था।
जांच में पाया गया कि जब अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात भोला ड्रग रैकेट पंजाब में सक्रिय था, उस समय दोषी सतप्रीत सत्ता 2007 से 2013 के बीच नियमित तौर पर भारत आता रहा। दोषी 6000 करोड़ रुपए के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट के साथ जुड़ा हुआ था और उस समय की विभिन्न राजनैतिक हस्तियों के साथ उसके घनिष्ठ सम्बन्ध थे।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि विशेष जांच टीम की विनती के उपरांत समर्थ अथॉरिटी ने सतप्रीत सत्ता के विरुद्ध ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
बॉक्स:- ब्लू कॉर्नर नोटिस क्या होता है ?
इंटरपोल द्वारा जारी किया गया ब्लू कॉर्नर नोटिस आपराधिक जांच के दौरान किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों संबंधी अतिरिक्त जानकारी इकट्ठा करने के लिए अधिकारित करता है।
Advertisement Space