
जालंधरः अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित सुपरमार्कीट में खरीददारी करने आए किडनी के डाक्टर राहुल सूद पर फायरिंग की गई, जिससे राहुल सूद घायल हो गए। मामला देर रात का है। अचानक गोली चलने से अर्बन एस्टेट में दहशत फैल गई। इस गोलीकांड में डॉक्टर राहुल सूद घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, डॉ. राहुल सूद अपने घर के लिए सामान खरीदने सुपर मार्कीट आए थे। सामान लेकर जब लौट रहे थे तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी।
Advertisement Space
गोली किसने और क्यों चलाई, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Advertisement Space