दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर चाकू से हमले का था प्लान, पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान तहसीन सैयद के रूप में हुई है। वह हमले के मुख्य आरोपी मुख्य राजेश भाई खिमजी सकारिया का दोस्त है। आरोपी तहसीन सैयद गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। 22 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने उसे राजकोट से पूछताछ की थी। रविवार को उसे दिल्ली लाकर औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पहले राजेश को पकड़ा गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसीन ने आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि उनकी दिल्ली की मुख्यमंत्री पर चाकू से हमला करने की प्लानिंग थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा को देखते हुए मुख्य आरोपी राजेश ने सिविल लाइन इलाके में ही चाकू फेंक दिया। बताया जा रहा है कि अबतक की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राजेश लगातार दोस्त तहसीन के संपर्क में था। तहसीन ने ही उसे पैसे ट्रांसफर किए थे।

Advertisement Space

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने मुख्यमंत्री को कागज थमाते हुए उनका हाथ खींचा था। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा के हाथ-कंधे और सिर में चोटें आई थीं।

Advertisement Space

Leave a Comment