
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान की तबीयत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार पड़ गए हैं। उनका स्वास्थ्य का हाल पूछने के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे।
केजरीवाल गत दिवस पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पंजाब पहुंचे थे। वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर खुद स्थिति का जायजा लेंगे। बता दें कि राज्य में बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space