
टांडाः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य हाल के वर्षों में सबसे गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। 2023 में भी बाढ़ आई थी लेकिन इस बार स्थिति और भी गंभीर है।
Advertisement Space
जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण न केवल पौंग बांध, बल्कि भाखड़ा और रणजीत सागर बांधों से भी बहुत अधिक पानी छोड़ना पड़ा। पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण होशियारपुर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बांध अधिकारियों के लिए पानी छोड़ना मजबूरी है, लेकिन अब हर घंटे अलर्ट की व्यवस्था ताकि लोगों को पहले से आगाह किया जा सके और अचानक आने वाले उफान से बचाया जा सके।
Advertisement Space