
Advertisement Space
जालंधर:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने तरनतारन पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में श्री दरबार साहिब के पास नौजवान की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श गांव बाठ जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में राहुल नामक बदमाश पहले ही गिरफ्तार है, जबकि अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुलिस की पकड़ से दूर था।
बता दें कि मार्च 2025 में तरनतारन के गांव जरमस्तपुर निवासी नौजवान जगदीप सिंह मौला की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने अपने साले के साथ बुलेटमोटरसाइकिल पर किसी काम से बाजार आया था। रास्ते में श्री दरबार साहिब के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Advertisement Space