
नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में सोमवार सुबह एक आतंकी साजिश मामले में एक साथ 22 ठिकानों पर छापेमारी की।
Advertisement Space
जांच टीम ने जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से बारामुला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, जांच एजेंसी को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज और अन्य कागजात भी बरामद हुए हैं। वहींं जांच एजेंसी द्वारा बिहार के 8, उत्तर प्रदेश के 2, कनार्टका,महाराष्ट्रा,तमिलनाडु के एक-एक ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।
Advertisement Space