12.1 किलो हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार


Aryan Academy AD

फरीदकोटः फरीदकोट पुलिस ने 12.1 किलो हैरोइन सहित दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान बार्डर से नशे की बड़ी खेप पंजाब में पहुंचाई गई है। इसी आधार पर थाना सदर फरीदकोट के अंतर्गत आने वाले गांव झारीवाला में सर्च आप्रेशन चलाकर 2 तस्करों को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।

Advertisement Space

जांच में पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध थे। वहीं थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार तस्कर किन-किन लोगों से जुड़े हुए थे और खेप कहां सप्लाई की जानी थी।

Advertisement Space

Leave a Comment