ओवरलोडिंग के चलते PRTC बस पेड़ से टकराई, कई घायल


Aryan Academy AD

पटियाला: नाभा ब्लॉक के गांव फरीदपुर में पीआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 140 यात्री सवार थे।

Advertisement Space

इसी ओवरलोडिंग के चलते अचानक बस की सस्पेंशन स्प्रिंग टूट गई। इसके चलते बस नियंत्रण खोकर सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई,जिससे पेड़ भी टूट गया। मौके पर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।हादसे में बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भादसों के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment