जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की एक्सीडेंट में मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR


Aryan Academy AD

जालंधरः  जालंधर के मॉडल टाउन स्थित माता रानी चौक में चार गाड़ियों के बीच एक बाद एक हुई भीषण टक्कर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिची केपी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य के घायल होने का समाचार है। जब यह हादसा हुआ मोहिंदर सिंह केपी अपने घर पर थे।

इस हादसे के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सारी घटना कैमरे में कैद हुई है।

Advertisement Space

रिची माडल टाउन के माता रानी चौक के पास अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी (PB-08-HT-0001) में जा रहे थे कि एक क्रेट कार उनकी गाड़ी से टकरा गई।  रिची के सिर पर गंभीर चोट और गर्दन का मनका टूट गया था। सिर में चोट लगने के बाद उनका काफी खून बह गया था, जिससे जान नहीं बचाई जा सकी। घटना रात करीब 11 बजे के आसपास हुई।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद थाना-6 पुलिस ने क्रेटा कार और ग्रैंड विटारा के मालिकों पर 178 नंबर एफआईआर दर्ज कर दी है। बताया जा रहा है कि शेखा बाजार स्थित शान इंटरप्राइजेज क्लोथ हाउस का मालिक परिवार सहित घर से फरार है। पुलिस ने गुरशरण सिंह प्रिंस के जीटीबी नगर स्थित घर पर रेड की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

Advertisement Space

Leave a Comment