पंजाब दौरे पर राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितो से करेंगे मुलाकात


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे ।

बता दें इस साल के मानसून में पंजाब के लगभग सभी जिलों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 23 जिलों के 297 गांव पानी में डूब गए हैं, और 1.9 लाख हेक्टेयर से अधिक फसल जलमग्न हो चुक की है। वहीं 15 जिलों में 52 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment