
उत्तराखंडः उत्तराखंड में एक बार फिर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। उत्तराखंड में चमोली जिले में बुधवार देर रात दो स्थानों कुंतरी और धुर्मा गांव में बादल फटने की सूचना है। इस घटना में 7 लोग लापता हो गए। मलबे और पानी की धार ने कई घरों को बहा दिया, जिनमें से 6 घर पूरी तरह तबाह हो गए।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया । बचाव दल लगातार मलबा हटाने और प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना से हुए वास्तविक नुकसान का पूरा आकलन बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही संभव होगा।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। फिलहाल रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता और त्वरित आपदा प्रबंधन की आवश्यकता को रेखांकित किया है।