हिमाचल में बारिश से बर्बादी का दौर जारी, किन्नौर में फटा बादल


Aryan Academy AD

हिमाचल प्रदेशः हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही। इस कारण आम जनता का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है ।

अब किन्नौर जिले के निगुलसरी के ऊपर थाच गांव में वीरवार देर रात बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। पानी के तेज बहाव के कारण ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और बगीचे बह गए। वहीं बाढ़ का मलबा निगुलसरी में एनएच-5 पर आ गया, जिससे किन्नौर का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया। भारी जलप्रवाह ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ वाहन मलबे में दब गई। बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। चारों तरफ घोर अंधेरा और लोगों को सारी रात जंगल में काटनी पड़ी।

Advertisement Space

इससे पहले उत्तराखंड के चमोली में 18 सितंबर को बादल फट जाने के कारण कई लोग मलबे में दब गए थे। एक व्यक्ति को जिंदा मलबे से निकालकर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment